
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 01.07.2024 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ शांति समिति गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सभी से आपसी सौहार्द व भाई चारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मीटिंग के दौरान सी0डी0ओ0 बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।