

रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनांक 30.06.2024 को जनपद बस्ती से 05 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 01-01 मुख्य आरक्षी, आरक्षी व अनुचर अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए, जिस अवसर पर “पुलिस लाइन सभागार कक्ष” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया | पुलिस लाइन बस्ती में रिजर्व निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती श्री सन्दीप कुमार राय द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगण को घड़ी व प्रशस्ति पत्र उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत है
- उ0नि0 ना0पु0 लालचन्द यादव न्यायालय सुरक्षा जनपद बस्ती।
- उ0नि0 ना0पु0 विरेन्द्र मल्ल थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।
- उ0नि0 ना0पु0 जीऊत प्रसाद मौर्य न्यायालय सुरक्षा जनपद बस्ती।
- उ0नि0 ना0पु0 जगदीश थाना कलवारी जनपद बस्ती।
- उ0नि0 ना0पु0 देवमन यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती।
- आरक्षी ना0पु0 श्याम नरायन सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती।
- मुख्य आरक्षी स0पु0 पारसनाथ यादव पुलिस लाइन बस्ती।
- अनुचर अब्दुल मजीद पुलिस लाइन बस्ती।