
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का भौतिक सत्यापन व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शस्त्रों के उचित रख रखाव व नियमित साफ सफाई करते रहने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन(प्रशिक्षण), रिजर्व इन्सपेक्टर, हेड आर्मोरर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।