संतकबीरनगर
03 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 राशि गोवंशीय पशु व 03 अदद अवैध चाकू बरामद

थाना दुधारा पुलिस द्वारा अभियुक्त अब्दुल वफा पुत्र महमूद निवासी उचहरा कला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 01 राशि गोवंशीय पशु व 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर बरामद गोवंशीय पशु के संबंध मे मु0अ0सं0 365 / 19 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व बरामद चाकू के संबंध मे मु0अ0सं0 366 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त नाम पता 1- अब्दुल बारी पुत्र डब्बर 2- साहेब आलम पुत्र गुलाम वारिस निवासीगण साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 01 राशि गोवंशीय पशु व प्रत्येक के कब्जे से 01-01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 367 / 19 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा बरामद चाकू के संबंध मे क्रमशः मु0अ0सं0 368 / 19 व 369 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः उ0नि0 शर्मा सिंह यादव प्रभारी पुलिस चौकी बाघनगर थाना दुधारा मय हमराह ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, अभियुक्ता गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा अभियुक्ता नाम पता श्रीमती गायत्री देवी पत्नी मुराली साहनी निवासी अव्वल केवटलिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 05 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 286 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1483 ने विवाद को कराया शांत –पीआरवी 1483 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5696 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 07 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर विवाद को शांत कराकर एक बहुत बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मु0आरक्षी आनन्द प्रकाश दीक्षित, मु0आरक्षी जितेन्द्र यादव, आ0 राजन प्रसाद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 332 वाहनो से 331400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 19-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 332 वाहनो से 331400रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 19-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 70 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।