
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह द्वारा दिनांक- 25.06.2024 को पुलिस लाइन बस्ती में मंगलवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, जी0डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, यातायात कार्यालय, डायल/काल- 112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनके साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव हेतु संबंधित को आदेशित कर अर्दली रूम किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।