
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद दिनांक 22/23.06.2024 की मध्य रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह मय थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती उ0नि0 महेश सिंह के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण करते हुए वृद्धों का कुशल क्षेम पूछा गया तथा भोजन आदि उपलब्ध कराते हुए सम्बन्धित प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस के इस मानवीय रूप को देख वृद्धों के आंखों में अप्रतिम स्नेह उमड़ पड़ा, उनके द्वारा पुलिस को आशीर्वाद दिया गया।