
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनांक 19.06.2024 को नशा मुक्ति अभियान के दृष्टिगत थाना मुण्डेरवा के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम,कस्बा व चौराहों पर लोगों को एकत्रित कर नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया जिसमें नशे के दुष्परिणाम को बताया गया तथा लोगों से अपील किया गया की नशीली पदार्थों से दूर रहें, ये सब पदार्थ बस जन धन व स्वास्थ को हानि ही पहुंचाते हैं तथा इसके बिक्री, खरीद, उत्पादन, के रूप में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अपराध है, तथा गोष्ठी में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी कि नशीली दवाओं का बिक्री,परिवहन,सेवन करने वाले गंभीर अपराधों की श्रेणी में आते है जिसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है। अधिनियम में सजा मादक पदार्थों की मात्रा पर निर्भर होने के साथ साथ अलग सजा के एक वर्गीकृत प्रणाली इस प्रकार है- दवाओं की वाणिज्यिक मात्रा से जुड़े अपराधों के लिए न्यूनतम दस वर्ष से बीस वर्ष तक सश्रम कारावास व जुर्माना हो सकता है आदि के बारे में बताया गया ।