
रिपोर्ट :- बब्लू
बस्ती जनपद आज दिनांक 19.06.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना पैकोलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मेस, मालखाना, CCTNS कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान थाना दुबौलिया के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।*