
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनाक 16.06.2024 को पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती, थानाध्यक्ष महिला थाना मय पुलिस बल के आगामी त्यौहार बकरीद में शांति/कानून व्यवस्था बनाए रखने दृष्टिगत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के चौकी दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार होते हुए करूआ बाबा तिराहे, हण्डिया, आदि क्षेत्र अन्तर्गत पैदल गश्त किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील की गयी तथा संबंधित को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।