
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद लालगंज थानाक्षेत्र के कुबेरगंज बाग में एक युवक पर कट्टा तानकर रील बनाने के मामले में आरोपित युवक मंजीत कुमार ने पुलिस टीम के भय से रविवार की सुबह करीब 10 बजे आत्म समर्पण कर दिया । आत्म समर्पण के अतिरिक्त तख्ती पर अपनी गलती स्वीकार करने तथा भविष्य में इस तरह की गलती की दोबारा पुनरावृत्ति न करने की बात लिखी गई है । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि वायरल वीडियो मामले में तहरीर मिली थी जिसके बाद स्वाट टीम व एसओजी समेत थाना स्थानीय की चार टीमें अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी, सभी टीमें लगातार दबिश दे रही थीं, जिसके भय से अभियुक्त मंजीत ने आत्म समर्पण कर दिया जबकि एक अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है । बताते चलें कि थानाक्षेत्र के तिघरा गांव निवासी राम किशोर निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कट्टा सटाकर वीडियो बनाने के पीछे इंटाग्राम पर चैटिंग विवाद बताया।