संतकबीरनगर
दुष्कर्म के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 467/19 धारा 376/452/341/506 भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्त नाम पता सुजीत यादव पुत्र नीदे यादव निवासी सांगठ थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 14.11.2019 को वादिनी के घर में घुसकर वादिनी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा दिनाँक 17.11.2019 को थाना बखिरा पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु विभिन्न सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी जिसके परिणामस्वरुप आज दिनाँक 18.11.2019 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– वरिष्ठ उ0नि0 श्रवण कुमार यादव, उ0नि0 श्री छेदी प्रसाद यादव मय हमराह ।
जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 2320 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद

थाना दुधारा पुलिस द्वाराजुआ खेल रहे 05 अभियुक्तगण नाम पता 1- निसार अहमद पुत्र मो0 हकीम 2- सिराज अहमद पुत्र मो0 मुस्तकीम 3- छोटेलाल गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता 4- जमीउल्लाह उर्फ लड्डन पुत्र अमीरुल्लाह 5- महेन्द्र चौहान पुत्र बनवारी चौहान निवासी बरगदवा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को मालफड़ 1600 रुपये, जामातलाशी 720 रु0 व 52 ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 362 / 19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, हे0का0 राजेश चौरसिया, हे0का0 कौशल किशोर सिंह, हे0का0 रविशंकर श्रीवास्तव, का0 रविकान्त, का0 प्रवीण कुमार, का0 अजय कुमार ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा अभियुक्त नाम पता राममदन उर्फ पिल्लू पुत्र रामपत निवासी माझा चहोड़ा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 559 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वाऱण्टी
थाना महुली पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता चिरकुट पुत्र आशऱे निवासी सांखी थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3313 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुचाया गया अस्पताल –पीआरवी 3313 को थाना मेंहदावल क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 7396 से कालर ने दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी वाहन से प्रा0स्व0 केन्द्र मेंहदावल पहुचाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना मेंहदावल को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुचाया गया , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– आरक्षी अजय कुमार, हो0चा0 सुखई प्रसाद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 11 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 351 वाहनो से 278200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 18-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 351 वाहनो से 278200रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 18-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 22 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 64 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।