कैंसर रूपी दानव को हराने का लें संकल्प : रिज़वान
रिपोर्ट : अतहरूल बारी
संतकबीरनगर / सेमरियाांवा

सेमरियावां- सोमवार को तेज़ी फाउंडेशन ऑफ़ इण्डिया द्वारा कैंसर को हराने की मुहिम को गति देने के उद्देश्य से उजियार छेत्र के अली मियां मेमोरियल पब्लिक स्कूल बन्नी में दान-पात्र का उद्घाटन युवा संघर्ष समिति के संयोजक रिज़वान मुनीर ने किया ।।
उद्धघाटन समारोह के मुख्यातिथि युवा संघर्ष समिति के संयोजक रिज़वान मुनीर ने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफ़ी तेज़ी से फैल रही है,कैंसर पीड़ित का समुचित स्वास्थ्य जाँच समय से ना होने से जब तक पीड़ित को कैंसर होने की जानकारी होती है तब तक कैंसर अन्तिम चरण पर पहुँच कर अपना भयावह रूप ले लेता है,और अपना शिकार बना देता है,यदि समय रहते पीड़ित का समुचित स्वास्थ्य जाँच हो जाये तो शायद कैंसर रूपी दानव को हराया जा सकता है,सियासी महकमा पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान राजनैतिक उदासीनता के कारण मरीजों के सापेक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैंसर स्किरिनिंग सेन्टर नहीं है,जो चिन्ता का विषय है,श्री रिज़वान तेज़ी फाउंडेशन द्वारा कैंसर जैसे घातक बीमारी के प्रति जागरूक, व पीड़ित के इलाज जैसे कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वरा लगाए गए दान-पात्र में लोगो से ज़्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।इस दौरान संस्थापक राजेश कुमार पांडेय जी,प्रबंधक- मो0 अल्ताफ़,प्रधनाचार्य अहमद हुसैन,विनोद कुमार,अतुल कुमार, प्रभाकर चौधरी,राम तीहा, ध्रुपनाथ पांडेय,पूजा कुमारी,गीता कुमारी, अंजुम खातून, हिना खातून आदि उपस्थित रहे ।