
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.06.2024 को अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र चंदू ग्राम घिरौनी थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र 23 वर्ष को ग्राम पंचायत भवन कौडीकोल के पास से समय लगभग 18:00 बजे 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0स0 105 /2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय बस्ती को रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अशोक कुमार पुत्र चंदू उम्र 23 वर्ष निवासी घिरौली बाबू थाना छावनी जनपद बस्ती ।
बरामदगी का विवरण-
- एक अदद तमंचा 315 बोर ।
- एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे जनपद बस्ती।
- उ0नि0 उदय नारायण थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
- हेड का0 सतवंत साही थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
- का0 काशी कुमार, का0 एसपी चौहान, का0 यशवंत यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।