गिठनी में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

संतकबीरनगर। मंगलवार को गिठनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के प्रतिनिधि तथा जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षा से मानसिक, चारित्रिक तथा नैतिक विकास होता है तो वहीं खेल से शारीरिक विकास होता है।
उन्होंने कहा कि खेल के जरिए ही एकता मजबूत होती है। लक्ष्य को हासिल करने का हौसला मिलता है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।