इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से किया अपील,
इंडिया गठबंधन यदि सरकार बनाई तो शिक्षा स्वास्थ्य नौकरी जनता की शुभ सुविधाओं के लिए सरकार रहेगी कटबद्ध,
अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद के पक्ष में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने धनघटा में अपार जनसमूह को संबोधित किया,
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की यह ट्रिपल इंजन सरकार देश में 10 साल और प्रदेश में 7 साल तक केवल जनता को गुमराह किया है झूठे आश्वासन के बल पर शासन किया है जिसको अब जनता बखूबी समझ गई है उनके झूठे वादे और बहकावे में नहीं आने वाली है उनकी सरकार में परीक्षा फल आने के पहले पेपर लीक हो जाता है फिर बाद में कार्रवाई के नाम पर उसे भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द कर दिया जाता है आज नौजवान बेरोजगारी के पायदान पर खड़ा है इनका कोई रोजी रोजगार नहीं मिल पा रहा है केवल लॉलीपॉप के सहारे भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है इनके पास कोई घोषणा पत्र नहीं है जिसके बल पर यह जनता को अपनी बखूबियों को गिना पाए, अब केवल इनको लोगों को संविधान बदलने व आरक्षण समाप्त करने जैसे मुद्दों को जनता के सामने लाकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं हमारी सरकार सप्ताह में रही तो हर वर्ग के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाता था स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप दिए जाते थे 100 नंबर पुलिस डायल व्यवस्था की थी जिसको उन्होंने बदल कर 112 नंबर कर दिया सुनाई यह पड़ता है कि यह 112 की पुलिस घटना पर जाकर दोनों पक्षों को सुलह समझौता के नाम पर धन उगाही करती है मुद्दे जहां के तहां ही रह जाते हैं कोई न्याय नहीं मिल पा रहा है किसानों के एमएससी बिल जैसे नियम कानून बना कर उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है और किसान मजबूरन धरने पर बैठ जाता है धरने पर बैठे हुए किसानों को न्याय देकर बल्कि उनके ऊपर लाठी चार्ज करवाती है, अखिलेश यादव ने कहा कि पांचवें चरण का चुनाव अपने चरम पर है जिसमें भाजपा पूरी तरह से फ्लॉप नजर आ रही है जिसे देखकर प्रदेश के उल्टा पुल्टा बाबा जो बुलडोजर की धमकी देकर शासन सत्ता पर आसीन है जबकि चौतरफा लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, हमारी सरकार में किसानों के कर्ज माफी तथा उनके हितों के लिए तमाम योजनाओं का संचालन किया गया आगरा एक्सप्रेसवे से लेकर बुलेट प्रूफ ट्रेन तक चलाने की योजनाएं हमने बनाया था, लेकिन इन लोगों की सरकार में ना तो कोई योजना है ना तो किसी प्रकार का कोई सुरक्षा है यदि सुरक्षित है तो बड़े-बड़े उद्योगपति जिनके कर्ज माफ कर दिए जाते हैं जिनकी वह तरह-तरह की सुविधाएं दी जाती है
जिसको आप जनता जान चुकी है और इन लोगों के कारनामे से ऊब चुकी है आज मैं जहां भी गया हूं जहां भी जा रहा हूं अपार लोगों की भीड़ इस बात को साबित कर रही है कि आने वाला समय इंडिया गठबंधन का होगा और इन लोगों का सफाया होगा यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ साढ़े आठ हजार रुपए प्रतिमाह महिलाओं को दिए जाएंगे मोबाइल के मुफ्त डाटा मुहयया कराए जाएंगे जनहित के सारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा ऐसे में आज हम इस मंच से यहां आपको बता दें कि आप लोग इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद को आने वाले 25 तारीख को अपने मतों का प्रयोग करते हुए साइकिल पर बटन दबाते हुए जीतने का काम करेंगे और साइकिल को लखनऊ तक भेजेंगे,
मंचासीन लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आप सभी लोग भीड़ को वोट में तब्दील करें डोर टू डोर जाकर लोगों के अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दें और अपने पक्ष में मतदान करते हुए हमारे हाथों को मजबूत करें,
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम साहब कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे , चंद्र प्रकाश पांडे महेंद्र कनौजिया साथ ही साथ सपा के पूर्व विधायक अलगू चौहान दशरथ चौहान केडी यादव इंदल यादव सोनू यादव बादल यादव सुबोध यादव लालचंद यादव प्रिया पाठक अनवर उल हक सुरेंद्र यादव लोरीक यादव कपिल देव यादव महिला प्रकोष्ठ की नेता मालती यादव समेत समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट