अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे ने फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए किया जोरदार स्वागत


- जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को गुलदस्ता भेट करते हुए किया सम्मान
संतकबीरनगर 19 मई 2024 उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संजय निषाद के साथ धनघटा विधानसभा क्षेत्र के डेबरी गांव पहुंचे। जहां पार्टी प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में समर्थन की अपील किया। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और जिला पंचायत बलिराम यादव के नेतृत्व में युवाओं ने ब्रजेश पाठक और अन्य नेताओं का गर्मजोशी से ऐतिहासिक स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने अपने परिवार की राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश के समूचे यादव समाज को छलने का काम किया है। श्री पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश से अपने परिवार के आलावा सपा सुप्रीमों ने किसी अन्य यादव को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने पूर्व सांसद स्व भालचंद यादव को याद करते हुए कहा कि श्री यादव संसद के मेरे प्रिय साथी रहे हैं। आम जनमानस में उनकी लोकप्रियता के सभी राजनीतिज्ञ कायल रहे हैं। श्री पाठक ने कहा कि पूर्वांचल के इस कद्दावर नेता के साथ भी सपा ने छल करके उनकी सियासत को खत्म करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवादी देश में घुसपैठ करके हमारे सैनिकों और जनता को मारते थे। पुलवामा की घटना को याद करते हुए कहा कि मोदी जी की सरकार में जब पाक समर्थित आतंकियों ने हमारे जवानों पर हमले की जुर्रत किया तो प्रधानमंत्री के निर्देश पर हमारे जवानों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर उन्हें रौंद कर जवानों की शहादत का तत्काल बदला लिया। श्री पाठक ने पाकिस्तान में फंसे जवान अभिनंदन की सकुशल भारत वापसी पर कहा कि पाकिस्तान की संसद में इस बात को कहा गया है कि अगर अभिनंदन को तत्काल वापस नहीं कर दिया जाता तो भारत लाहौर तक घुस आता। यह मोदी के नेतृत्व में भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 25 करोड़ गरीबों को योजनाओं का लाभ देकर गरीबी रेखा से ऊपर निकाला है । सबको पक्का घर , निशुल्क इलाज की सुविधा दी । श्री पाठक ने आरोप लगाया कि सपा ने यहां गुमराह करने के लिए निषाद को प्रत्याशी बनाया । निषादों के सर्वमान्य नेता संजय निषाद ही हैं । कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है उसकी छुछि मैने पहले ही निकाल ली थी। अब उसका कुत्ता भी फेल हो गया है । उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में समाप्त हो चुकी है। किसी सीट पर उसका खाता नही खुलेगा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संजय निषाद ने कहा कि सपा सरकार में मत्स्य विभाग के पदों पर मुसलमानों की भर्ती करके निषादों के साथ छल किया था। जिसका हिसाब यहां का निषाद समुदाय सपा को धूल में मिला कर देगा। इससे पहले पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने गुलदस्ता भेंट करके डिप्टी सीएम का ऐतिहासिक स्वागत करते हुए पार्टी प्रत्याशी प्रवीण निषाद को ऐतिहासिक मतों से जिताने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, संजीव राय, डा सत्यपाल पाल, दिगपाल पाल, प्रदीप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, अवधेश सिंह, मायाराम पाठक, अभयानंद सिंह, अजय पांडेय साहित हजारों लोग मौजूद रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट