दबिश के दौरान 03 वारण्टी अभियुक्तगण गिरफ्तार
संत कबीर नगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में- थाना धनघटा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता रामशब्द पुत्र बटोही निवासी जिगिना थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 02 वारण्टीगण नाम पता 1- पंकज तिवारी पुत्र स्व0 सहदेव तिवारी निवासी मंझरिया तिवारी 2- खुद्दर पुत्र गोमती निवासी जमोहरा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 दशरथ, हे0का0 विश्वामित्र यादव ।