पीआरवी 1492 द्वारा दो पक्षों के विवाद में घायल 06 लोगों को भेजवाया गया अस्पताल–
संत कबीर नगर
पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत मांझाखड़गपुर से इवेन्ट संख्या 46097 से कालर द्वारा दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद की सूचना पर 06 लोगों (01-ओमप्रकाश पुत्र सुमेर निषाद 02-रामाश्रय निषाद पुत्र पूजन निषाद 03- सुनील निषाद पुत्र पूजन निषाद 04- लालमति पुत्र ओमप्रकाश निषाद 05- प्रहलाद निषाद पुत्र पूजन निषाद 06- हनुमान निषाद पुत्र प्रहलाद निवासी मांझाखड़गपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर) के घायल होने के संबंध में सूचना दिया गया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को एंबुलेंश की सहायता से अस्पताल भेजवाया गया साथ ही घटना के सम्बन्ध में थाना धनघटा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ-* उ0नि0 अखिलेश सिंह, आ0 देवेन्द्र कुमार, आ0चा0 राजीव सोनकर ।