थाना दुधारा पर समाधान दिवस का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर
रिपोर्ट : अतहरूल बारी

शनिवार को दुधारा थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें डीएम व एसपी ने पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनीं।
थाना दुधारा परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह पहुंचकर थाने पर आये फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का यथासंभव समाधान किया जाय।इस दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पिपराहंकार से लोहरौली के बीच क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के लिये एनएच-64 एक्सईएन शैलेन्द्र यादव को निर्देश दिये हैं। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिये। इस दौरान राजस्व के छः मामले आये जिसमें मौके पर एक मामले का ही निस्तारण हुआ। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर एसपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह, उपनि. चन्द्र भान सिंह, उपनि. महफूज़ खान, राकेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, रामचन्द्र श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।