संतकबीरनगर
अनियन्त्रित रुप से वाहन चलाकर मृत्यु की घटना कारित करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 750/19 धारा 279/337338/304(A) भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता सुशील कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी खिबिरियापुर थाना विसवा जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा सरकारी रोडवेज बस को अनियन्त्रित रुप से चलाकर खड़ी ट्रैव्लर मे ठोकर मार दी गई थी जिससे तीन व्यक्तियो की मृत्यु हो गई थी जिसके उपरान्त थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमे आज दिनॉक 15-11-2019 को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
वारण्टी

थाना धनघटा पुलिस द्वारा 07 वारण्टी नाम पता – 1 – विकास पुत्र राकेश 2 – प्रकाश पुत्र राकेश निवासीगण मटिहना 3 – श्रवण यादव पुत्र राम प्रीत यादव निवासी बुजुर्गो 4 – सर्वजीत पुत्र लालमन निवासी मंझरिया 5 – कमलेश पुत्र रामधनी निवासी लाहोरिया 6 – रामकिशन पुत्र भागीरथी निवासी दीपपुर 7 – राजन पुत्र रामकुमार निवासी ददरबार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।

थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1 – रामरतन पुत्र लौटू 2 – चन्द्रावती पत्नी रतनलाल निवासीगण कौआठोर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3303 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 3303 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस लाइन के पास इवेन्ट संख्या 6706 से कालर ने दुर्घटना मे 04 व्यक्तियो के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 03 मिनट में मौके पर पहुचकर घायलो को ई-रिक्शा मे बैठाकर जिला चिकित्सालय भेजा गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल व्यक्तियो की जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी प्रवेश यादव, हो0चा0 इन्द्रनाथ पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 97 वाहनो से 155700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 15-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 97 वाहनो से 155700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 15-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 20 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 50 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।