उनके साथ कई दिग्गज नेताओं व प्रधानो ने थामा बीजेपी का दामन

पूर्व विधायक जय चौबे के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, प्रधान कौशल चौधरी सहित सैकड़ो लोगों ने ज्वाइन किया भाजपा
लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सभी को दिलाई बीजेपी की सदस्यता
संतकबीरनगर। बढ़ती हुई गर्मी के बीच जिले का सियासी पारा पूरी तरह बढ़ चुका है
समाजवादी पार्टी से बागी हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने आज लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय पर अपने सैकड़ो लोगों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर लिया जहां सभी को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलायी।
आपको बता दे कि खलीलाबाद सदर से पूर्व भाजपा विधायक समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज थे एक सप्ताह पूर्व उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और जनता से एक सप्ताह का समय मांगा था। और आज तड़के सुबह समाजवादी पार्टी से बागी हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, प्रधान कौशल चौधरी सहित अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद पूरे जिले की सियासत गर्म हो गई डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सभी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से ही पूर्व में विधायक रहा हूं और फिर अपने पार्टी में वापसी किया हूं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए जिले में भारतीय जनता पार्टी को और भी मजबूत करने का काम किया जाएगा।