बाराबंकी
थाना असन्द्रा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में संगठित अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा अमर सिंह के नेतृत्व में थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिंकू उर्फ आनंद पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी ग्राम हाजीपुर श्याम नगर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 14.11.2019 को समय 13.40 बजे देवीगंज चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त, थाना असन्द्रा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 488/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित था। उपरोक्त अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में विभिन्न थानों पर कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रिंकू उर्फ आनंद पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी ग्राम हाजीपुर श्याम नगर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 14.11.2019 को समय 13.40 बजे देवीगंज चौराहा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास
रिंकू उर्फ आनंद पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी ग्राम हाजीपुर श्याम नगर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0- 341/19 धारा 41/411 भादवि0 थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0-34719 धारा 308/411 भादवि0 थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0- 488/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा अमर सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रामशकल यादव, उ0नि0 माजिद फारुखी, उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- का0 विवेक, का0 जयनारायण यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।