गौतमबुद्ध महाविद्यालय पचपेड़वा में आयोजित हुआ समारोह


रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
सन्तकबीरनगर। सोमवार को बेलहर कला ब्लाक क्षेत्र के गांव पचपेड़वा स्थित गौतमबुद्ध महाविद्यालय पचपेड़वा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्ट फोन वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान 266 बच्चों में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। बेलहर कला ब्लाक क्षेत्र के गौतमबुद्ध महाविद्यालय पचपेड़वा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गौतमबुद्ध महाविद्यालय पचपेड़वा के बीए फाइनल के 183 और बीएड के 83 कुल 266 विद्यार्थियों में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना तथा अत्याधुनिक तकनीक सुविधाओं से सुसज्जित करना योजना का प्रमुख उद्देश्य है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास पैदा होगा। कैरियर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी मिल सकेगी। इसका सही उपयोग करना चाहिए।
इस कार्यक्रम का संचालन डी.के. मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामडीह के प्रधानाचार्य आर.एन. शुक्ला ने कहा कि आज का यह तकनीकी का दौर है। अगर इसका सही उपयोग करेंगे तो जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
इस अवसर पर आदर्श जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य एखलाक हुसैन, गौतमबुद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दीपक अग्रवाल, आर.एन. दूबे,
दीपक द्विवेदी, प्रीति द्विवेदी, अभय शंकर शुक्ला, इन्द्रपाल सिंह, सुल्तान नूरुद्दीन, मसलहुद्दीन, जावेद अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।