
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला क्षेत्र के गौतमबुद्ध महाविद्यालय पचपेड़वा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट फोन/ टेबलेट का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी प्राचार्य डा. दीपक अग्रवाल ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, विशिष्ट अतिथि जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल होंगे।