प्र.नि. की अगुवाई में किया गया पैदल गस्त व वाहन चेकिंग
संतकबीरनगर
रिपोर्ट : अतहरूल बारी

सेमरियावां संतकबीरनगर। बुधवार को दुधारा पुलिस प्रशासन द्वारा मजबूती से कानून व्यवस्था के पालन के लिए प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह की अगुवाई में पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च किया गया। बुधवार की शाम लगभग 5 बजे प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस के जवानो ने लोहरौली कस्बे में पैदल मार्च किया। हटवा चौराहे से लेकर लोहरौली के अंतिम बार्डर पर संदिग्ध व्यक्तियो एवं वाहनों की चेकिंग का अभीयान चलाकर जिसमें 12 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस द्वारा इस पैदल मार्च का अन्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छ, भयमुक्त रखना है। इसके साथ ही आम जनमानस को भयमुक्त करके अपराधियों के हौसलों को तोड़ना है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह कहना है कि समाज मे कानून व्यवस्था को पूरी तरह से मजबूत करना है। इसके साथ ही बताया गया कि आम ग्रामीण आबादी भी पुलिस को अपने साथ समझकर अपराध को रोकने में सहयोग करे। इस दौरान उपनि. महफूज़ खान, का. अभिषेक सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय पाल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।