दादा मियां के 56 वां उर्स मुबारक की तैयारियां जोरो पर
संतकबीरनगर / सेमरियावा

विकास खण्ड सेमरियावां के अंतर्गत स्थित सालेहपुर में सैयद शाह मुहम्मद अशरफ शहीद उर्फ दादा मियां का 56 वां तीन दिवसीय उर्से मुबारक की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं बुधवार को दूर दराज से आने वाले अकीदतमंदों के आने सिलसिला जारी रहा।
ब्लॉक के सालेहपुर में तीन दिवसीय सैयद शाह मोहम्मद अशरफ शहीद उर्फ दादा मियां का 56 वें उर्से मुबारक 14 नवम्बर को नमाज जोहर के बाद कुरान ख्वानी के साथ शुरू होगा।बाद नमाजे इशा तकरीरी कार्यक्रम होगा। जिसमें मौलाना अलहाज मकसूद अहमद व कारी काजी जीशान अली अशरफी मुम्बई खिताब करेंगे।पन्द्रह नवम्बर को नातिया मुशायरा का कार्यक्रम होगा। जिसकी सदारत सैयद रफअत हुसेन अशरफ(अरशद) फरमायेंगे। नातिया मुशायरा में वासिफ फारूकी लखनऊ, नईम राशिद, नाज़ प्रतापगढ़ी, चन्दन सान्याल, शर्फ नानपारवी, सैयद मेहताब हैदर, सरवर कमाल, कामिल अमेठवी, सगीर नूरी शिरकत करेंगे और सोलह नवम्बर को बाद नमाज इशा सूफियाना कव्वाली में जुनेद सुल्तान बदायूं समां बाधेंगे। जिसकी सरपरस्ती सैयद मु. हमजा अशरफ अशरफी जीलानी करेंगे। इस आशय की जानकारी सैयद आमिर हुसेन ने दी। उन्होंने बताया कि उर्से मुबारक की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं। देश विदेश से जायरीन इस कार्यक्रम में शरीक होते हैं। जायरीन को कोई दिक्कत न हो इसके लिए तैयारियां की गयी हैं।उन्होंने लोगों से उर्स में पहुंचने की अपील की हैं।