बाराबंकी
थाना मो0पुर खाला पुलिस ने 01 व्यक्ति को 112 नम्बर पर फर्जी झूठी सूचना देने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा

तेज शंकर शुक्ला पुत्र मुन्ना शुक्ला निवासी देवगांव थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी ने दिनांक 12.11.19 को पुलिस कन्ट्रोल-112 को समय 12.23 बजे पर मो0नं0 854304….. द्वारा सूचना दी गयी कि थाना मो0पुर खाला पुलिस द्वारा मेरे भाई को काफी मारा पीटा गया है तथा उक्त मार पीट में मेरे भाई की मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना पुलिस कन्ट्रोल-112 नम्बर पर प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति की थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस व पीआरवी 1716 द्वारा काफी खोजबीन की गयी, जिसमें सर्विसलांस की भी मदद ली गयी तो उक्त व्यक्ति का लोकेशन एंव पता तेज शंकर शुक्ला पुत्र मुन्ना शुक्ला निवासी देवगांव थाना मो0पुर खाला निकला। परन्तु उक्त सूचना देने के बाद तेज शंकर शुक्ला घर से फरार हो गया। थाना मो0पुर खाला पुलिस द्वारा अथक प्रयास करने पर आज दिनांक 13.11.19 को मुखबिर खास की सूचना पर तेज शंकर शुक्ला पुत्र मुन्ना शुक्ला निवासी देवगांव थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को समय 16.00 बजे झंझरा चौराहे से गिरफ्तार किया गया है एवं जिस नम्बर से एंव मोबाइल से वार्ता की गयी वह भी बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- तेज शंकर शुक्ला पुत्र मुन्ना शुक्ला निवासी देवगांव थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 13.11.19 को समय 16.00 बजे झंझरा चैराहा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी
बरामदगी विवरण
एक अदद मोबाइल फोन
विशेष पूछताछ का विवरण
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैने पुलिस को परेशान करने हेतु फर्जी सूचना दी थी मै कभी थाने नही आया हॅू। पूछताछ में यह बात भी बताया है कि उपरोक्त तेज शंकर शुक्ला का भाई दयाशंकर शुक्ला भी इसी प्रकार 112 नम्बर पर फर्जी सूचनाएं देकर परेशान करता है। परन्तु सूचना देने के बाद कभी भी घर पर नही मिलता। पीआरवी 1716 द्वारा अवगत कराया गया कि हम लोग कई बार दयाशंकर शुक्ला की तलाश में देवगांव घर पर गये है। सदैव फर्जी सूचना देकर मोबाइल स्वीच आफ कर भाग जाता था।
पुलिस टीम:-
- थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा थाना मो0पुर खाला बाराबंकी।
- का0 इन्द्रेश कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 पंकज कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।