किसान और सैनिक दोनों आदर व भरपूर सम्मान के हकदार हैं

विनय कुमार मिश्र,गोरखपुर ब्यूरों। किसान मजदूर सेना (किमसे) इकाई द्वारा गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र से राकेश दूबें को अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए जेपी दूबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया, बढ़ी हुई उर्वरकों की कीमत व खुले घूम रहे गोवंशों से किसान पूरी तरह त्रस्त है जिसको लेकर के पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की संरचना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़नी है वहीं चौरीचौरा के नवनियुक्त अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं दूर हो इसके लिए पूर्ण सहयोग करेंगे व तत्पर रहेगें।साथ ही उनके समास्याओं का समाधान किसान मजदूर सेना की ओर से करने का भरसक प्रयास किया जायेगा। राकेश दूबें ने यह भी बताया कि किसानों को सरकारी सहयाता के लिए अधिक परेशान व दौड़ाया जाता है जिसके खिलाफ संगठन उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करायेगा।
इसी क्रम में किसान मजदूर सेना के राष्ट्रीय सदस्य व मीडिया प्रभारी मुकेश ने कहा कि किसान मजदूर सेना के सभी सदस्य समाज के सेवक हैं, युवा किसान हैं और किसान व सैनिक दोनों एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। इसलिए देश के किसानों व सैनिक आदर व भरपूर सम्मान के हकदार है। किसान मजदूर सेना के राष्ट्रीय इकाई व अन्य प्रदेशों की इकाई ने राकेश कुमार दूबें को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई भी दी ।