संत कबीर नगर

डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार सुहेल अहमद जी की एकाएक हृदय गति रुकने से हुई मौत पत्रकारों में छाया मातम।
घनघटा क्षेत्र के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया

जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील क्षेत्र में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिलामंत्री अमित प्रताप मिश्र के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार डीडी न्यूज़ सुहेल अहमद के जैसे मौत की खबर मीडिया जगत को हुई तो पूरे मीडिया जगत में मातम छा गया और तहसील धनघटा पर जिला मंत्री जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अमित प्रताप मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पत्रकार एकत्रित हुए और 2 मिनट का मौन धारण कर सुहेल अहमद जी के आत्मा को शांति देने के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस मौके पर उपस्थित बलवंत पांडे ,रमेश दुबे, रवि प्रजापति, अकरम खान शिवराम ,चतुर्वेदी नन्हे ओझा, अमित पांडे ,बीडी पाठक ,संतोष चौहान ,समेत दर्जनों से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे|
दूरदर्शन न्यूज के जिला संवाददाता सुहेल अहमद का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जिले समेत पूरे बस्ती मंडल में शोक की लहर दौड़ गई। इस समाचार से सभी भावुक हो गए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक व्यक्त कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार सुहेल अहमद के अचानक हुए निधन से दुखी पत्रकार साथी एक-दूसरे से उनसे जुड़ी यादें साझा करते हुए शोक व्यक्त कर रहे हैं , एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 11:00 बजे खलीलाबाद डाक बंगले पर किया गया है |