

संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरियाव में तीन दिवसीय आल इंडिया डे नाइट वालीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार की शाम लगभग 12 बजे समापन हुआ । सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरियाव में तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का पूर्व विधायक व सपा नेता दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने विजय टीम को ट्राफी देकर प्रतियोगिता का समापन किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि शिक्षा से जहां मानसिक,चारित्रिक,नैतिक विकास होता है वहीं खेल से शारीरिक,सामाजिक विकास होता है। इसलिए शिक्षा के साथ खेल पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। इस तरह के आयोजन से सीखने को मिलता है। प्रतियोगिता में जीत हार होती है हार से कभी मायूस नहीं होना चाहिए बल्कि उन कमियों को दूर करने की जरूरत है। हार से घबराना नहीं चाहिए। इस दौरान पहला सेमीफाइनल मैच एन.ई.आर गोरखपुर बनाम गोरखपुर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया प्रथम सेट में एन.ई आर ने 25 तथा गोरखपुर स्पोर्ट्स ने 21 सेट बनाया। द्वितीय सेट में एन.ई.आर गोरखपुर ने 25 तथा गोरखपुर स्पोर्ट्स ने 22 सेट बनाया। इस तरह एन. ई. आर गोरखपुर ने 2-0 से मैच को जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच शेर विक्रम को मिला। दूसरा सेमीफाइनल मैच आजमगढ़ बनाम लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें आजमगढ़ प्रथम सेट में 25 और लखनऊ 20,द्वितीय सेट में आजमगढ़ 25,लखनऊ 21 इस तरह दूसरा सेमीफाइनल मैच आजमगढ़ ने जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल का मैन ऑफ द मैच आजमगढ़ के रजत को मिला। ईस तरह फाइनल मैच आजमगढ़ बनाम एन.ई.आर गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें आजमगढ़ प्रथम सेट में 25 और गोरखपुर 13,द्वितीय सेट में आजमगढ़ 25,गोरखपुर 20 इस तरह आजमगढ़ ने फाइनल मैच को जीत लिया। फाइनल का मैन ऑफ द मैच रजत को मिला। इस दौरान अध्यक्ष नोमान अहमद,उपाध्यक्ष कलीमुल्लाह खान,कोषाध्यक्ष अलताफुर रहमान,मैच कन्वीनर सुलेमान चौधरी ग्राम प्रधान देवरिया नासिर,सचिव अब्दुल कय्यूम,कलीमुल्लाह शाह अब्दुल बासित,मुबसशिर खान,सुफियान अहमद,नसीम अहमद,आमिर,अनीस अहमद,ज़हीर अहमद,चंदू,शदाब,बासित,सलमान,अब्दुल मजीद,मोहम्मद कासिफ आदि मौजूद रहे