
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। शुक्रवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव सुहावां स्थित श्री मुनई यादव सोमना देवी महाविद्यालय परिसर में प0 दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के श्री मुनई यादव सोमना देवी महाविद्यालय हुजुरा सुहावां परिसर में प0 दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी फ्लिप्कार्ट इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, विन्स्ट्रोन, बूसा लिमिटेड, सत्यम इलेक्ट्रॉनिक्स, डी०एस०एस० ग्रुप, अमेज़ोन इंडिया, न्यू झंडू हर्वल सर्विसेज सहित कुल 10 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 285 वेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 98 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
उक्त रोजगार मेले में जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, विद्यालय संचालक डीएन यादव, रामनाथ यादव, सैयद यजदानी अशरफ व अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।