
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर।
विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के मजीदाबाद सेमरियावां स्थित अल हिरा ग्लोबल एकेडमी में नेशनल हेल्थ सेंटर(एनएचसी) के तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का 24 फरवरी को आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी विद्यालय के प्रबंधक फुजैल अहमद नदवी ने देते हुए बताया कि शिविर में श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ डा.हुसामुदीन उमर,न्यूरो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. एस. अम्मार, चर्म रोग, गुप्त रोग एवं बाल प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा. राहुल कसौधन, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. वी.के. गौतम, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डा. आर. के. पाण्डेय, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. आई. अहमद खान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अफरोज फातिमा, एमडी फिजिशियन डा. मोहम्मद इसराईल हनीफ उपस्थित रहेंगे।