बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस ने काफी दिन से फरार चल रहे गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में चोरों/अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर श्री प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विपिन कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 अनूप कुमार जायसवाल निवासी मौलवींगंज निकट हनुमान मन्दिर कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को दिनांक 12.11.2019 को समय करीब 08.00 बजे बस अड्डा फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 322/19 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट मे वांछित थे, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
विपिन कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 अनूप कुमार जायसवाल निवासी मौलवींगंज निकट हनुमान मन्दिर कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान
दिनांक 12.11.2019 को समय करीब 08.00 बजे बस अड्डा फतेहपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 118/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व धारा 272/420/468/471 भादवि0 थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 170/19 धारा 272/120बी भादवि व 60(1) आबकारी अधिनियम थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 322/19 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- निरीक्षक जंगबहादुर पांडेय थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- उ.नि. ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 सुभाष चन्द्र सरोज थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।