खेल से बढ़ता है सामाजिक सदभाव- जय चौबे
एन.एस.एस. आल इंडिया वालीबाल टूर्नामेंट स्पोर्ट्स क्लब कोहरियावां का हुआ भव्य शुभारम्भ



रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीनगर। नफरत के इस माहौल में जनपद में सामाजिक सदभाव, भाईचारा तथा गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
उक्त बातें पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बुधवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव कोहरियावां में तीन दिवसीय एन.एस.एस. आल इंडिया वालीबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से नयी पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि देश में आज नफरत की राजनीति की जा रही है आम आदमी के मुद्दों पर बात न करके लोगों को भटकाने की राजनीति की जा रही है। आज देश का आम आदमी मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।
इस दौरान मुहम्मद नोमान सिद्दीकी, मुहम्मद सुलेमान चौधरी, साजिद खान, कलीमुल्लाह, अनीस अहमद, हाजी शब्बीर अहमद, शहनाज खान, मुहम्मद सुलेमान चौधरी, शमशेर अहमद, हबीबुर्रहमान, मुजीबुल्लाह, जहीर अहमद, इब्राहीम, मास्टर इनामुल्लाह, वसीउल्लाह, सुफियान, आरिफ, मुहम्मद आजम, महफूजुर्रहमान, संजय सिंह, अंसार अहमद, गुफरान मुनीर आदि मौजूद रहे।
देश की विभिन्न टीमें ले रही हैं भाग
आयोजक/ अध्यक्ष नोमान अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें आमंत्रित की गई है जिसमें दिल्ली,आजमगढ़ उत्तराखंड हरियाणा गोरखपुर, दिल्ली सिटी,जायका,लुम्बनी नेपाल, मेरठ, आजमगढ़, लखनऊ,ग्वालियर, सिवान आदि टीमें शामिल है।