रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरियावां में तीन दिवसीय इंटरनेशनल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता 21, 22, 23 फरवरी को तीन दिवसीय इंटरनेशनल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजक/ अध्यक्ष नोमान अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें आमंत्रित की गई है जिसमें दिल्ली,आजमगढ़ उत्तराखंड हरियाणा गोरखपुर, दिल्ली सिटी,जायका,लुम्बनी नेपाल, मेरठ,आजमगढ़,लखनऊ,ग्वालियर, सिवान आदि टीमें शामिल है।