
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर।
शैक्षिक भ्रमण पर वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक ने यात्रा पर जाने वाले बच्चों के मंगलमय यात्रा की कामना की।
बेलहर क्षेत्र ग्राम पंचायत बेलवा सेगर के राजस्व गांव भरवलियां खुर्द में शिक्षा की अलख जगा रहा है आर. बी .सी. एजूकेशनल एकादमी विद्यालय , विद्यालय के प्रबन्धक मदन मोहन चौधरी ने बताया कि एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर बच्चों को कुशीनगर के लिए रवाना किया है जहां पर गौतम बुद्ध से सम्बन्धित एतिहास चीजों से बच्चे रूबरू होंगे वहां से वापस आते समय गोरखपुर के चिड़ियाघर और गुरु गोरक्षनाथ के मन्दिर का दीदार करेंगे। प्रबंधक मदन मोहन चौधरी ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होगा । दौरान मदन मोहन चौधरी,जय प्रकाश मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार, मंगलनिषाद, सरिता चौधरी आदि अध्यापकों ने बच्चों के भ्रमण पर गयें।