
रिपोर्ट :-फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती 3 फरवरी 24.
जिले में अपर पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभालते ही ताबड़तोड़ भ्रमण, निरीक्षण के साथ रात में आकस्मिक निरीक्षण कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने थाना पैकोलिया में हो रही लगातार चोरी और छिनैती के घटना को देखते हुए थाना का देर शाम आकस्मिक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क, हवालात,मेस, बैरक, साइबर हेल्प, थाना परिसर का निरीक्षण किया।
उन्होंने थाना परिसर के साफ सफाई एवं फाइलों के रखरखाव हेतु उचित निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति बताया तथा क्षेत्र में हो रही आप राधे घटनाओं,चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देशित किया।
इस दौरान थाना प्रभारी सहित थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे |