’75 वें गणतंत्र दिवस’ पर उदया इंटरनेशनल स्कूल में एमडी उदय राज तिवारी के गरिमामई उपस्थिति में हुआ ध्वजरोहण, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
झंडे को सलामी देने के बाद प्रबंधक उदय राज तिवारी ने सभी को भारत की एकता और अखंडता को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से दिलाई शपथ
याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम,यह बलिदान तुम्हारा है, हमको तो है जान से प्यारा,यह गणतंत्र हमारा है
उदय राजतिवारी प्रबंधक उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी संत कबीर नगर




संतकबीरनगर 26 दिसंबर 2024 देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेशनल हाइवे 28 पर भूजैनी में स्थित उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस का महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर उदया इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रहे जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव तथा पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक सिन्हा। झंडारोहण कार्यक्रम की शुरुआत उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्या एसके त्रिपाठी एवं प्रबंधक उदय राज तिवारी का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया | उसके बाद उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक उदय राज तिवारी के गरिमामई उपस्थिति में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सम्मान दिया गया |
इस महोत्सव के उपलक्ष्य में उदया इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्होंने ऐसा समा बांधा कि समस्त उपस्थित जन मंत्रमुग्ध हो गए |
इस कार्यक्रम के विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता निभाने वाले आदरणीय शिक्षक बंधुओ एवं बाल स्वरूप छात्र-छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा देश रंगीला गीत को प्रस्तुत करने के लिए अंशिका, अंशी, आरुषि ,आराध्य में भाग लिया । सारे जहां से अच्छा जीत की प्रस्तुति शुरुधि मिश्रा, सुचिता यादव, इकरा बानो ,लवप्रीत, मान्यता, ईशानी, अलीना, अदिति, शिवांगी ,सोनाक्षी ने अपने लुभावने में अंदाज में प्रस्तुत किया
इन कार्यक्रमों में स्कूल बैंड के छात्रों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई । सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे | सभी विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | यह हम सभी के लिए बहुत गौरव का क्षण था कि देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है |
इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं हाथ में तिरंगा लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे थे | पूरा विद्यालय तीन रंगों में समाया हुआ था तथा सभी छात्र एवं छात्राओं में अपार जोश देखने को मिला।रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक उदय राज तिवारी ने सभी शिक्षकगण व विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी| उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज हम सभी एक बहुत महत्वपूर्ण दिन को मनाने के यहां एकत्रित हुए हैं, जिसने हमें एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया। गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हम एक साथ हैं और एक ही भारतीय परिवार के सदस्य हैं। साथ ही हम एक नए राष्ट्र के निर्माण के लिए एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन, साल 1950 में भारतीय संविधान लागू किया गया था और भारत गणराज्य की स्थापना हुई थी। यह दिन उन महापुरुषों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलवाने के बाद भी एक सशक्त और समृद्ध गणराज्य बनाने की राह में काम किया। भारतीय संविधान को लागू करने के बाद भारत गणराज्य बन गया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों व शिक्षकगण की भूरी- भूरी प्रशंसा की |अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या एसके त्रिपाठी ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया और कहा कि यह पर्व हमारी एकता, सम्पन्नता और गौरव का प्रतीक है। जो संविधान हमें इतनी मुश्किलों से मिला है, उसे सहेज कर रखने की जरूरत है। हमें अपने देश की विकास-यात्रा का साथी बन उसे और भी समृध्द बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अध्यापकों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट