प्रभा ग्रुप के सभी विद्यालयों में 75 वें गणतंत्र दिवस को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ धूमधाम से मनाया गया,



संत कबीर नगर 26 जनवरी 2024 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर परप्रभादेवी शिक्षण संस्थान संत कबीर नगर द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थानों मे 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गयाl समय प्रातः 10:00 बजे झंडारोहण के पश्चात,मां सरस्वती के सम्मुख पूजन अर्चन कर तथा शहीद वीर सपूतों को माल्यार्पण कर , नमन करते हुवे कार्यक्रम की शुरुआत की गई l बच्चों ने सर्वप्रथम गणेश वंदना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीतों के साथ साथ विभिन्न प्रकार के नृत्य एवं संगीत के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियां कर दर्शकों का मनमोहन लियाl तथा तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा विद्यालय कैंपस गूंजायमान हो रहा थाl बच्चों एवं बच्चियों द्वारा बीच-बीच में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वीर सपूतों को याद करते हुवे चर्चा / अभिभाषण प्रस्तुत किए जा रहे थेl विद्यालय परिसर जगह जगह तिरंगे सहित विभिन्न प्रकार की रगोलियों से सजाया गया था l प्रभा देवी शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षण संस्थाओं में आज प्रातः 10 बजे झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ l ब्लूमिंग बड्स स्कूल मेन ब्रांच में विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी , प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी,
ब्लूमिंग बड्स इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच में समन्यवक विजय राय, प्रधानाचार्य डीसी पांडे
*प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में डॉ प्रमोद त्रिपाठी,रवि प्रताप सिंह l
*शिव शंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय टुंगपार डॉक्टर के एम त्रिपाठी l


- कैलाशी देवी केशव प्रसाद महाविद्यालय बदरा खजनी विश्वजीत दुबे,
प्रभादेवी भगवती प्रसाद महाविद्यालय हरपुर, डॉ रमेश चंद्र,
ब्लूमिंग बड्स स्कूल गीडा सहजनवा में कार्यकारणी निदेशक गिरीश चंद्र मिश्रा
ने झंडारोहण कर विभिन्न कार्यक्रमो साथ के हर्षोल्लास के बीच बनाया गया l
के के मिश्रा जर्नलिस्ट