22 जनवरी 2024 को मांस मछली की सभी दुकानें रहेंगे बंद – महेंद्रसिंह तंवर जिलाधिकारी संत कबीर नगर

संत कबीर नगर 20 जनवरी 2024 । शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रदेश में दिनांक 22.01.2024 को मांस-मछली के विक्रय को प्रतिबन्धित किये जाने हेतु निर्देशित किया जाता है।
उन्होंने जनपद के समस्त मांस-मछली की दुकान मालिकों को निर्देशित किया है कि अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में दिनांक 22 जनवरी 2024 को मांस-मछली के विक्रय को पूर्णत पूर्णतया प्रतिबन्धित रखने हेतु अपने स्तर से प्रभावी कार्यवाही सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। यह कार्य अति महत्वपूर्ण है |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट