घनश्याम चन्द खरवार को चार मण्डलों का सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर अब्दुल अज़ीम ने दी बधाई
संतकबीरनगर / सेमरियांवा
रिपोर्ट : अतहरूल बारी

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द खरवार को बस्ती गोरखपुर आज़मगढ़ बनारस जैसे चार बड़े मण्डलों का सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस मौके पर उन्हें बधाई देते हुये जिलाउपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय हैं। जो पार्टी की गतिविधियों को और धार देने का काम करेगी।
घनश्याम चन्द खरवार को मण्डल जोन इंचार्ज बनाये जाने पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने बसपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो द्वारा गोरखपुर बस्ती मंडल में खरवार को मुख्य जोन इंचार्ज बनाकर पूर्वांचल की सियासत में एक और मजबूती देने का काम किया है जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को लाभदायक होगा।