संतकबीरनगर
प्रतिबंधित पशु के वध के मामले में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद अवैध चाकू, रस्सी व लट्ठा बरामद

थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 500/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम मे वांछित अभियुक्तगण नाम पता – 1- मुजीबुर्रहमान पुत्र शेखावत निवासी नेतवापुर 2 – शरीफ पुत्र श्रीपत 3 – मुमताज पुत्र इशहाक 4 – मखालू पुत्र इद्दल निवासीगण छपरा मगर्वी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को 02 अदद अवैध चाकू (अभियुक्त मुमताज व मखालू के पास से एक-एक अदद), एक रस्सी व एक अदद लट्ठा के साथ गिरफ्तार कर बरामद अवैध चाकू के सम्बन्ध मे थाना धनघटा पर क्रमशः मु0अ0सं0 538/19 व 539/19 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1492 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 4199 से कालर ने किसी व्यक्ति द्वारा महिला के साथ मारपटी एवं अभ्रदता करने के सम्बन्ध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराया गया तथा प्रतिवादीगण को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी शेषनरायन त्रिपाठी, आरक्षी जयप्रकाश कुशवाहा, हो0चा0 रामहित ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 02 वाहन चालान व 65 वाहनो से 67300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 05-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 02 वाहन चालान व 65 वाहनो से 67300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 05-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 24 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 74 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।