संतकबीरनगर
अयोध्या प्रकरण मे उच्चतम न्यायालय के संभावित निर्णय के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ की गई मीटिंग

दिनांक 05.10.2019 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर मे अयोध्या प्रकरण मे आगामी दिनों मे माननीय उच्चतम न्यायालय के संभावित निर्णय के दृष्टिगत हिन्दू धर्म के सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ मीटिंग की गई । मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी व्यक्तियो से अपील की गई कि आगामी दिनों मे अयोध्या प्रकरण मे माननीय उच्चतम न्यायालय का सम्भावित निर्णय चाहे जो भी हो, सभी को सम्मान पूर्वक स्वीकार करना चाहिए और समाज के सभी लोगों को जागरुक करके किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठी बरगलाने वाली बातों से बचने की सलाह देनी चाहिए, यदि किसी व्यक्ति द्वारा समाज को कुप्रभावित किए जाने का कहीं प्रयास दृष्टिगत हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाये । इसी प्रकार सोशल मीडिया पर विद्वेशपूर्ण पोस्ट या व्हाट्सएप पर ऐसी कोई कार्यवाही से बचने की भी सलाह भी लोगो को दी जानी चाहिए । इस अवसर पर निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पंकज कुमार त्रिपाठी, वाचक पुलिस अधीक्षक एस0पी0 गौतम, उ0नि0 खुश मोहम्मद आदि मौजूद रहे ।

