
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा आज दिनांक 03.01.2023 को थाना कप्तानगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कार्यलय, हवालात,मेस,बैरक आदी का निरीक्षण कर अभिलेखो के रख-रखाव व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।