
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में थाना क्षेत्र वाल्टरगंज कस्बे में जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले हनुमान प्रसाद पुत्र स्वर्गीय केशवराम के घर के छत के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में बीते मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते घर में घुस कर, घर में रखा गया सामान व नगदी उठा ले गये। गौरतलब की बीच बाजार में स्थित उक्त मकान के चारों तरफ रिहाय्सी एरिया है। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई हैं कि छत के पिछले हिस्से से चढ़कर चोरों ने कमरे के तालों को काटा तथा घर में दाखिल होकर अलमारी व लाकर को तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात व नागदी उठा ले गये। लेकिन पीतल और अन्य धातुओं से बने आर्टिफिशियल सामानों को वहीं छोड़ गये हैं।
पीडित हनुमान के बड़ी बहू की डिलीवरी जिला महिला चिकित्सालय में हुआ हैं, जिसके चलते उनका बेटा राहुल और बहू जिला महिला चिकित्सालय में ही थे। बीते मंगलवार रात चोरों ने छत के पिछले हिस्से से छत पर चढ़कर दरवाजे के ताले को काटा और घर में रखे अलमारी व तिजोरी को काटकर उसमें रखा कान का झाला, पांच अंगूठी, पांच चैन, पायल, 12 बिछिया, 12 मांग टीका, मंगलसूत्र समेत ढाई लाख रुपया नकदी लेकर फरार हो गये। चुंकि हनुमान के बड़े पुत्र राहुल अपनी पत्नी शिल्पी तथा बच्चों के साथ उपरी मंजिल पर ही रहते थे। जिससे उनका सारा व्यक्तिगत सामान इस कमरे में ही था। सुबह जब हनुमान की पत्नी पूनम देवी छत पर कपड़ा डालने के लिए गई तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है, और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तब तक सभी परिजन एवं आसपास के लोग इकट्ठा हो गये, लोगों ने देखा कि कमरे में रखे गये सारे सामान, जेवर रखने वाली डिब्बी आदि के खोखे सब बिखरे पड़े हुए हैं।
जिसकी सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने गहन छानबीन करते हुए लोगों से पूछताछ किया। घटना की बारीकियां जानने के लिए फॉरेंसिक टीम तथा अन्य की मदद से जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया हैं। लोगों की माने तो चोरों को कैसे पता था कि पति-पत्नी मौके पर कमरे में नहीं है।