
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा आज दिनांक 02.01.2023 को क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थिति में थाना पुरानी बस्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यलय, हवालात, मेस, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कार्यलय आदि का निरीक्षण कर अभिलेखो के रख- रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित कर समस्त उपनिरीक्षक गण व पुलिस कर्मियों संग गोष्ठी कर ग्राम सुरक्षा समिति, आपरेशन त्रिनेत्र, HS निगरानी, रजिस्टर नंo8, रात्रि गश्त, बैंक चेकिंग आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।