संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी

संत कबीर नगर। जनपद के विपिन जायसवाल का चयन भारतीय अन्तराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2019, कोतकाता में उनके नये खोज इलेक्ट्रिसिटी ब्राडकास्टिंग पर प्रजेंटेशन के लिए किया गया हैं भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की और से आयोजित युवा वैज्ञानिकों के नवीनतम खोज/प्रतिभा को आगे ले जाने हेतु कोतकता में उक्त कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05 से 08 नवम्बर 2019 तक किया गया है, जिसमें इसरो सहित अन्तराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक भाग ले रहें है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि में पले बढ़े विपिन शुरूआत से ही कुछ नया करने की अपनी खोजी प्रवृत्ति के धनी रहें है। इन्होंने पहले ही नासा के वैज्ञानिक एवं नोबल पुरस्कार विजेता, डगलस ओसोराॅफ अपने इस नये खोज इलेक्ट्रिसिटी ब्राडकास्टिंग के बारे में 2013 में ही प्रस्तुत कर चुकें है। विपिन के इस नये रिसर्च के द्वारा दुनिया में विद्युत का ट्रांसमिशन बिना तार के संम्भव हो सकेगा। जो निसंदेह विज्ञान के दुनिया का एक अनोखा रिसर्च साबित होगा। पिता श्री विनोद कुमार जायसवाल एवं माता श्रीमती बविता जायसवाल के बड़े पुत्र विपिन जायसवाल मूलतः संत कबीर नगर जनपद के नन्दौर कस्बे के निवासी है। विपिन अपने विज्ञानिक सोच के कारण क्षेत्र में युवा वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते है एवं समय-समय पर क्षेत्रीय कार्यशालाओं/विद्यार्थियों को भी विज्ञान के प्रति जागरूक करते रहते है।