लोकतांत्रिक मर्यादाओं और परंपराओं को छिन्ह भिन्न करने पर तुली है भाजपा : दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे पूर्व विधायक

संत कबीर नगर 22 दिसंबर 2023 समाजवादी पार्टी संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम साहब के नेतृत्व में भारतीय संसद में 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को नामित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में 142 सांसदों के पुनः बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा गया,
इस संबंध में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे द्वारा तथा जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम साहब द्वारा अपने जारी बयान में कहा गया कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जिसमें भारतीय संसद के 142 माननीय सांसदों को निलंबित किया गया है, माननीय सांसदों का निलंबन लोकतंत्र पर हमला है भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार अहंकार के आकठ में डूब चुकी है जो संविधान को बदलना चाहती है और लोकतांत्रिक मान्यताओं और परंपराओं को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रही है, ऐसे में हम सभी समाजवादी पार्टी संत कबीर नगर के कार्यकर्ता गड इसका विरोध करते हैं और माननीय राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध करते हैं की निलंबित 142 माननीय सांसदों का निलंबन तत्काल वापस हो तथा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो लोकतंत्र को कलंकित करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए,
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी जयराम पांडे ,समाजवादी पार्टी के नित्यानंद यादव इंदल यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख हैसर राम आशीष यादव केडी यादव महिला समाजवादी पार्टी के महिला विंग की नीतियों में पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव डॉक्टर मालती यादव, प्रिया पाठक समेत सैकड़ो कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट