
संत कबीर नगर : सांसद प्रवीण निषाद द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत जनपद के विकास खण्ड हैसर बाजार के बि डहर घाट ,घाघरा नदी में रिवर रैंचिंग एवम् गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य विभाग सन्त कबीर नगर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्यातिथि सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि जैव विविधता को बढाने व मत्स्य संसाधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मत्स्य सम्पदा योजना के तहत रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में जनपद के घाघरा के तट पर इसका सफल आयोजन किया जा रहा है। 1.10 लाख मेजर कार्प का बच्चा घाघरा में डाला गया, एवम सांसद द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना में चयनित लाभार्थियो,शकुंतला निषाद,नीलेश निषाद,शीला देवी,प्रेम प्रकाश,जयप्रकाश निषाद,साधुशरण, एवं लाल जी साहनी आदि को अनुदान प्रमाण पत्र सांसद द्वारा दिया गया।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी रामनरेश निषाद, ने कहा कि मछुआ समुदाय के साथ साथ अन्य गरीब व वंचितों के लिए सरकार सतत प्रयत्नशील है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के द्वारा समाज के अंतिम वर्ग का उत्थान किया जा रहा है।इसके लिए शासन द्वारा विविध जनकल्याणकारी योजनाएं सम्पादित की जा रही हैं।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी,,मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय मिश्र ,मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश,वरिष्ठ सहायक मुश्ताक अहमद,प्रदेश सचिव महिला मोर्चा निषाद पार्टी जनक नंदिनी,धर्मेंद्र निषाद,दिवाकर निषाद,इंद्रजीत निषाद,हिमांशु राय,लाल जी निषाद, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट