प्रिंट मीडिया की खबर पर गांव पहुंचे डीपीआरओ, निर्माण में मिली खामियां, होगी कार्यवाही
गोरखपुर
दुर्विजय सिंह / सहजनवा

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित होने वाले शौचालय की शिकायत विभिन्न समाचार पत्रों में छपी खबर पर जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक बच्चा सिंह ग्राम पंचायत खानिमपुर विकासखंड पिपरौली में पहुंचकर संबंधित लाभार्थियों से मिलकर शिकायत का निदान कराया ग्राम पंचायत में कार्यरत सचिवअजय जायसवाल ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान अरविंद कुमार मिश्र द्वारा ग्राम पंचायत में वर्ष 17-18 में 406 शौचालयों की धनराशि रुपए 12000 की दर से एवं 18-19 में 22 शौचालयों की धनराशि ₹6000 की दर से निर्गत की गई है जबकि द्वितीय किस्त अभी भी जनपद स्तर से लंबित है उक्त के अतिरिक्त बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार छूटे हुए परिवारों में इस ग्राम पंचायत में 51 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें 12000 की दर से सभी धनराशि ग्राम पंचायत को उपलब्ध करा दी गई है पंचायत सचिव के अनुसार ग्राम पंचायत के ग्राम निधि 06 में 19 लाख ₹50 हजार 920 की धनराशि और शेष है सचिव के अनुसार 20 शौचालयों की द्वितीय किस्त लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाना बाकी है तथा 67 शौचालय मौके पर बनना अभी भी बाकी है समाचार पत्रों में छपी खबर में शिवचरण पुत्र राम लखन यादव के शौचालय का निर्माण निर्माणाधीन है जिस पर छत लग गया है सौचालय शीट, दरवाजा तथा गड्ढा बनना बाकी है जिन्हें ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा एक भी क़िस्त की धनराशि नहीं दी गई है पुष्पा देवी पत्नी रमाकांत यादव एवं मीरा पत्नी रमाकांत तथा कुसुम गौंड पत्नी गोविंद गौंड का शौचालय अभी तक बना ही नहीं है जयशिला पत्नी सोलई जिनका निजी शौचालय बना है एवं राजकीय सेवा में भी यह कार्यरत हैं इन्हें अनुदान दिया जाना उचित नहीं है ग्राम पंचायत में अपूर्ण शौचालयों पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने अत्यंत ही खेद प्रकट किया
शिकायत में ग्राम प्रधान एवं सचिव की लापरवाही प्रतीत हुई जिस पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को 1 सप्ताह के भीतर अपूर्ण शौचालयों को शीघ्र ही पूर्ण किए जाने एवं पूर्व निर्मित शौचालयों के लाभार्थियों को भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।
शीशा प्रयुक्त धनराशि को शीघ्र ही जनपद स्तर पर वापस किए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा अपव्यय ना किया जा सके। ग्राम पंचायत में 523 शौचालय के सापेक्ष 417 शौचालय का फोटो अपलोड किया गया है शेष 96 शौचालय का फोटो अपलोड ही नही है। अवशेष 96 शौचालय का फोटो शीघ्र ही पूर्ण कर अपलोड किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत सचिव अजय जायसवाल ग्राम प्रधान अरविंद कुमार मिश्र सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुजीत सिंह खंड प्रेरक रामप्रीत प्रजापति एवं पंचायत सचिव श्री राम पलट यादव तथा स्वच्छाग्रही, अमितेश मिश्रा एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

